Wednesday, April 8, 2026
Homeमहासमुंदभारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अनुपमा को मिला जिले में तीसरा स्थान

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अनुपमा को मिला जिले में तीसरा स्थान

सरायपाली। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदुवां में अध्ययनरत कक्षा दसवीं की छात्रा अनुपमा साहू पिता दुर्गाप्रसाद साहू (बिजातीपाली) ने महासमुंद जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए अनुपमा को जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उसके माता-पिता व शाला के प्राचार्य अरूण कुमार भोई को भी सम्मानित किया गया है। इसके लिए समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त कर उनके अनुपमा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular