Friday, May 22, 2026
Homeसराईपालीदीपावली साहू को मिली पीएचडी अवॉर्ड

दीपावली साहू को मिली पीएचडी अवॉर्ड

सरायपाली। ग्राम तोषगांव के निवासी श्रीमती दीपावली साहू पति हितेश साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा विषय पर पीएचडी(डॉक्टरेट) की मानद उपाधि से नवाजा है। श्रीमती दीपावली साहू ने अपना शोध कार्य मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई के डॉ. पुष्पा शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध के सह-शोध निर्देशक डॉ. गायत्री जय मिश्रा श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई हैं। शोध का मुख्य विषय *विद्यार्थियों की सामाजिक-आर्थिक स्तर एवं अधिगम शैली का उनके अधिगम उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन* रहा। शोध को महासमुंद जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्थित विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नवमी के विद्यार्थियों पर केंद्रित रहा। उक्त शोध का निष्कर्ष यह हासिल हुआ कि सामाजिक-आर्थिक स्तर एवं अधिगम शैली का उनके अधिगम उपलब्धि पर प्रभाव पाया जाता है। दीपावली साहू के इस उपलब्धि पर परिवारजनों और मित्रों ने बेहद खुशी जाहिर की है।

spot_img
LETEST ARTICLES

अंचल में पहली बार एडवांस्ड स्किन और हेयर ट्रीटमेंट की सुविधा, बसना में 20 मई को विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

बसना। अब अंचलवासियों को स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना...

Most Popular