Saturday, May 23, 2026
Homeमहासमुंदमिशन गाँव चलो अभियान के तहत सरायपाली ग्रामीण में पंचायत एवं बूथ कमेटियों का...

मिशन गाँव चलो अभियान के तहत सरायपाली ग्रामीण में पंचायत एवं बूथ कमेटियों का गठन तेज़ी से जारी

सरायपाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर “मिशन गाँव चलो अभियान” के अंतर्गत संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु व्यापक स्तर पर पंचायत एवं बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव तथा सरायपाली विधायक चातुरी नंद के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण के अध्यक्ष तेजराम पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूती प्रदान करने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का कार्य कर रही है।

इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किया गया।

अभियान के तहत ग्राम कुटेला, जोगनीपाली, पंधी, बिलाईगढ़, माधोपाली सहित जंगलबेड़ा, राजाडीह, भालुकोना, पजरापाली, गिधामुड़ा, बेलडीह, सरायपाली, लमकेनी, तोषगांव, गोहरापाली, अर्तला, पंडापारा एवं तोरेसिंघा में पंचायत कमेटियों एवं बूथ कमेटियों का गठन किया गया।

 

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए संगठन की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण के प्रमुख पदाधिकारी विजय नायक, परसु चौहान, कैलाश तांडी, शिवलाल नायक, मंडल अध्यक्ष संजय प्रधान, प्रदीप कर, शरद यादव, चरण तांडी, पिंकू पैसायट, श्यामलाल बारीक, जयकृष्ण प्रधान, गिरधारी ओगरे, घसिया यादव, तोरन सिंह यादव, वृंदा जगत, हीरालाल प्रधान, विनय पटेल, सुशील प्रधान, मदन साहू सहित सभी गांवों के कांग्रेसजन सक्रिय रूप से शामिल हुए।

“मिशन गाँव चलो अभियान” के माध्यम से कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने एवं आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना में 23 मई को नेत्र विशेषज्ञ, रायपुर के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना देंगे सेवाएं

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 23 मई 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर...

Most Popular