
बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में बच्चों के लिए 50% छूट पर हेल्थ चेकअप पैकेज लॉन्च
*महासमुंद/बसना:* बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अग्रवाल नर्सिंग होम, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा “पीडियाट्रिक हेल्थ चेकअप पैकेज” शुरू किया गया है। यह पैकेज 0 दिन से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि “आपका बच्चा हमारी प्राथमिकता है, उसका स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी है।”

*₹2500 का पैकेज अब मात्र ₹1000 में*
अस्पताल द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार इस पैकेज में शामिल कुल जाँचों का मूल्य सामान्यतः ₹2000 से ₹2500 तक है। लेकिन विशेष ऑफर के तहत यह पैकेज अब केवल ₹1000 में उपलब्ध कराया जा रहा है। यानी अभिभावकों को 50% की विशेष छूट दी जा रही है।
इस हेल्थ चेकअप पैकेज में बच्चों की सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच पर जोर दिया गया है। इसमें शामिल प्रमुख जाँचें हैं:
– CBC (पूर्ण रक्त जाँच), यूरिन R/M, CRP, ESR
– X-Ray Chest, थायराइड प्रोफाइल (T3, T4, TSH)
– सिकलिंग की जाँच (Hb Electrophoresis)
– स्पेशलिस्ट बच्चों के डॉक्टर द्वारा कंसल्टेशन
– ग्रोथ चार्ट एवं ग्रोथ असेसमेंट
– कृमि की दवा या विटामिन्स आयरन के ड्रॉप
– टीकाकरण, आहार, मोबाइल एवं स्क्रीन टाइम से संबंधित सलाह
*नियमित जाँच से होगा फायदा*
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस पैकेज से बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जाँच होगी, बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर ही पता चल सकेगा। साथ ही ग्रोथ, पोषण एवं विकास का पूर्ण मूल्यांकन होगा जो बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक रहेगा।
*24×7 आपातकालीन सेवा भी उपलब्ध*
अग्रवाल नर्सिंग होम, मेन रोड बसना में स्थित है। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, एडवांस डायग्नोस्टिक सुविधाएँ और 24×7 आपातकालीन सेवा उपलब्ध है।
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना
*संपर्क करें:* 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
अस्पताल का उद्देश्य “स्वस्थ बचपन, खुशहाल भविष्य” के संकल्प के साथ क्षेत्र के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ किफायती दर पर उपलब्ध कराना है।




