Thursday, February 12, 2026
Homeसराईपालीसामुदायिक सहभागिता और जन-सहयोग से बदल रही है शासकीय स्कूल पोड़ापाली की तस्वीर

सामुदायिक सहभागिता और जन-सहयोग से बदल रही है शासकीय स्कूल पोड़ापाली की तस्वीर

सरायपाली। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय लहरे की प्रेरणा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल के मार्गदर्शन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सरायपाली देवानंद नायक के प्रोत्साहन, संकुल प्रभारी नवागढ़ श्री वैष्णव के उत्साहवर्धन, संकुल समन्वयक नवागढ़ खिरोद्र सोनी के सतत सहयोग व संस्था प्रमुख प्रताप नारायण दास की इच्छाशक्ति, सक्रिय एसएमसी तथा सामुदायिक सहभागिता और जन-सहयोग ने शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली की तस्वीर बदल दी है।
23 सितंबर 2023 को संस्था प्रमुख श्री दास की पदस्थापना के बाद मुख्यमंत्री शाला जतन योजना अंतर्गत दो वर्षो से बंद पड़े अधूरे मुख्य शाला भवन के जीर्णोद्धार कार्य को प्रारम्भ कर बच्चों को एक सर्व-सुविधायुक्त विद्यालय एवं अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने की चुनौती को पार करने में ग्राम गोटिया मालिकराम पटेल एवं नवगठित एसएमसी अध्यक्ष मोहनलाल मिरी व तात्कालीन सरपंच श्रीमती सादमोती कुर्रे, पदासीन सरपंच फूलबाई मिरी, नव-निर्वाचित सरपंच श्रीमती रमूला बारिहा, एसएमसी सदस्य लोकनाथ चौधरी की भी प्रमुख भूमिका रही। शाला की चारदीवारी के भीतर स्थित निजी ईंट टीला को विस्थापित करने के पश्चात् शाला परिसर को शाला अनुदान राशि एवं पोड़ापाली के ग्रामीण जनों के सहयोग से पटवाकर बच्चों के खेलने हतु समतल मैदान उपलब्ध कराया गया। इसके बाद शाला में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल एवं हैंडवॉश सुविधा के लिए ग्राम गोटिया श्री पटेल ने स्वयं के व्यय से पानी टंकी बनाने व रनिंग वाटर की व्यवस्था करने तथा खुद के बोर से पेयजल देने की घोषणा की, जिनके सहयोग से विद्यालय के बच्चों हेतु पेयजल की व्यवस्था बनाने में सफलता मिली। बच्चों के भोजन हेतु गांव के ही गणमान्य नागरिक संतराम मिरी के द्वारा 16 नग थाली  एवं 16 नग गिलास दान स्वरूप संस्था को भेंट किया गया। साथ ही संस्था में सरस्वती मूर्ति स्थापना स्वयं के व्यय से करने की घोषणा भी किए, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा विगत 23 जनवरी 2026 को विधिवत की गई। जिसमें पोड़ापाली के समस्त ग्राम वासियों के द्वारा भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
यह भी उल्लेखनीय है  कि 2024 में संकुल समन्वयक श्री सोनी के सहयोग से विद्यालय के मुस्कान पुस्तकालय में लगभग 400 कहानी, कविता संग्रह किताब व्यवस्थित करने में
सस्था-प्रमुख श्री दास सफल हुए, जिसका सुखद परिणाम अक्टूबर 2024 में देखने को मिला जब संस्था की कक्षा दूसरी की छात्रा पूर्णिमा विधि का चयन राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता रायपुर के लिए हुआ था। ज्ञात हो कि इस विद्यालय के संस्था प्रमुख श्री दास एससीईआरटी रायपुर के एफएलएन मेला कोर ग्रुप के सदस्य हैं एवं एफएलएन मेला संदर्शिका के लेखक-मंडल में शामिल हैं। विद्यार्थियों के प्रतिभा को मंच देने के लिए संस्था में मंच का कार्य एवं नवाचार बत्तख पालन हेतु टंकी निर्माण कार्य निमार्णाधीन है। संस्था-प्रमुख श्री दास ने विद्यालय विकास में योगदान के लिए समस्त जनप्रतिनिधियों, दानदाताओं, समस्त ग्रामवासियों एवं उच्च-अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है एवं भविष्य में भी सहयोग की आशा व्यक्त की है।

spot_img
LETEST ARTICLES

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर रखी गई टास्क फोर्स की बैठक

सरायपाली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपमा आनंद  की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक टास्क फोर्स की एक बैठक रखी गई, जिसमें सभी...

Most Popular