Sunday, May 31, 2026
Homeमहासमुंदभंवरपुर क्षेत्र से की गई पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत

भंवरपुर क्षेत्र से की गई पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत

भंवरपुर क्षेत्र से की गई पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत

सरायपाली। क्षेत्र की समाज सेविका डॉ. अनामिका पाल के द्वारा आज वृक्ष लगाओ और पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत ग्राम कनकेवा, उमरिया एवं भंवरपुर से की गई। इस कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक सभी ग्रामवासियों के साथ मिलकर 2000 पौधे लगाने और उन पौधों को गोद लेकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। डॉ. पाल ने बताया कि केवल पर्यावरण दिवस तक ही नहीं, बल्कि आने वाले समय में भी उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जब भी कभी किसी से मिलें तो उनसे मिलकर एक वृक्ष उनको गोद दें, तभी पर्यावरण संतुलित रह पाएगा।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से हर अनिवार्य कार्य से भी ज्यादा वृक्ष लगाओ अभियान की ओर ध्यान आकर्षित करने की अपील की।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर आया 50% तक छूट पर हेल्थ चेकअप पैकेज*

*बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर आया 50% तक छूट पर हेल्थ चेकअप पैकेज* *महासमुंद/बसना:* बीमारी से बचाव को सच्चा उपचार मानते हुए अग्रवाल नर्सिंग...

Most Popular