
बसना। शहर के स्मार्ट सीटी के पास खड़ी बाइक को किसी अज्ञात ने चोरी कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विजय सतपथी पिता युधिष्ठिर सतपथी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जम्हारी थाना सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 22 जनवरी को करीब 11 बजे उसके मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 06 एच ई 1500 से अपने काम से स्मार्ट सीटी बसना गया था, मोटर सायकल को स्मार्ट सीटी के बाहर खड़ा किया था, करीब 02 बजे वापस आकर देखा तो मोटर सायकल उक्त जगह पर पर नही था, तब आस पास पता करने पर मोटर सायकल का कहीं पता नही चला किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल बजाज प्लेटिना को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।





