
पिथौरा:- किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने कहा कि हृदय विदारक तस्वीर को देखिए
इस महिला किसान की पीड़ा को समझिए

जहर शेवन कर यह शरीर किसी और का नहीं, बल्कि उस महिला आदिवासी किसान का है जिसने देश की तरक्की के लिए दिन-रात एक किया। महिला किसान बलौदाबाजार जिले के वनांचल छेत्र की सहकारी समिति मोहन्दा के आश्रित ग्राम लोरीदखार की एक आदिवासी महिला कुंती बरिहा उम्र (50) वर्ष ने सरकारी दर पर धान बेचने के लिए अब तक लगभग 150 किसान की धान नही बिक पाया है पीड़ित महिला के पास लगभग 2 हेक्टेयर जमीन है जिस पर लगभग 60 क्विंटल बेचा जाना शेष था टोकन नहीं कटने पर जहर का शेवन कर लिया। यह तस्वीर हमारे ग्राम पंचायत मोहन्दा के लोरिदखार बया विकासखंड के अन्नदाता की असहनीय वेदना और सरकारी व्यवस्था की क्रूरता को बयान कर रही है।
आत्महत्या को मजबूर यह किसान सिर्फ समय पर खरीदी चाहती थीं। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर महीनों की अव्यवस्था, लंबी कतारें, बार-बार के चक्कर और की अनदेखी ने हमारे आदिवासी महिला किसान को इस हद तक विवश कर दिया कि उन्हें कीटनाशक जहर शेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास करना पड़ा। यह सिर्फ एक किसान की आत्महत्या का प्रयास नहीं, यह हमारी पूरी व्यवस्था की हत्या है और इसके जिम्मेदार सिर्फ प्रदेश की भाजपा सरकार ही है,इसका मैं घोर नींदा करता हु और छत्तीसगढ़ की साय सरकार से मैं 5 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता की मांग करता हू!




