Monday, June 22, 2026
HomeBlogनवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में SMDC अध्यक्ष श्री रिक्की अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री मदन पटेल ने शिरकत की। संकुल समन्वयक श्री खिरोद्र कुमार सोनी ने कहा कि TLM बच्चों की सिखने की प्रक्रिया को रोचक, सरल और प्रभावी बनाता है। संकुल प्राचार्य श्री मोतीचरण वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि TLM का कक्षा अध्यापन में महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने सभी शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में TLM का नियमित उपयोग करने कहा।

मेले में संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया और गणित, हिंदी, अंग्रेज़ी, विज्ञान एवं पर्यावरण से संबंधित नवाचारी TLM मॉडल प्रदर्शित किए। शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए चार्ट, मॉडल, खेल-आधारित सामग्री और स्थानीय संसाधनों से बने शिक्षण उपकरणों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अंत में श्रेष्ठ TLM प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री सोनी द्वारा किया गया।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular