
सरायपाली। अवैध शराब के मामले में कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग के द्वारा ग्राम पलसापाली से 150 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी अनुसार कल 01 अप्रैल को विभाग के द्वारा ग्राम पलसापाली में कार्यवाही करते हुए एक टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी 06 एचडी में अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहे संजय जोल्हे पिता जीवनलाल जोल्हे के कब्जे से वाहन सहित 150 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34(2), 46(2), 1, 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में विवेचक अधिकारी मिर्जा जफर बेग आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली व संयुक्त टीम हृदय कुमार तिरपुडे आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सांकरा, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी एवं सरायपाली स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।




