Tuesday, May 19, 2026
Homeमहासमुंदपेट्रोल-डीजल की किल्लत और दाम वृद्धि के खिलाफ शहर कांग्रेस का महासमुंद में हल्लाबोल,...

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और दाम वृद्धि के खिलाफ शहर कांग्रेस का महासमुंद में हल्लाबोल, पंपों पर प्रदर्शन कर सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरा

महासमुंद, 17 मई 2026: पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि तथा बाजार में ईंधन की भारी किल्लत के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा एक विशाल और अनूठा प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान तथा जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस आंदोलन में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर एवं पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही जिसमे इन वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस आंदोलन के तहत महासमुंद के प्रमुख पेट्रोल पंपों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला और पाया की ज्यादातर पेट्रोल पंपो में ईंधन उपलब्ध ही नहीं है। और जहां उपलब्ध है वहां लम्बी-लम्बी कतारों में लोग संघर्ष कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बाजार में इनकी आपूर्ति भी बेहद कम कर दी गई है। जिले के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की भारी कमी है, जिसके कारण आम जनता को एक से दूसरे पंप पर भटकना पड़ रहा है। सभी जगहों पर वाहनों को सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जिससे किसान, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग बेहद परेशान हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन, बैनर और तख्तियां थीं। कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों और लचर आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल पंप पर लाइन में खड़े लाचार और परेशान नागरिकों, बाइक चालकों, ऑटो चालकों और किसानों से सीधा संवाद किया। सीमित मात्रा में ईंधन मिलने और भटकने के कारण लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने मौके पर ही आम जनता के इन बयानों और प्रतिक्रियाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए, जिन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया गया, ताकि सोई हुई सरकार तक जनता की आवाज पहुंच सके।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार जानबूझकर ईंधन की कृत्रिम किल्लत पैदा कर रही है। एक तरफ दाम बढ़ाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ जनता को बूंद-बूंद तेल के लिए तरसाया जा रहा है। इससे न सिर्फ परिवहन ठप हो रहा है, बल्कि खेती-किसानी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। जब तक सरकार कीमतों को कम नहीं करती और आपूर्ति सुचारू नहीं करती, कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, तुलसी साहू, निर्मल जैन, मुस्ताक खान, देवेश शर्मा, हार्दिक सोना, तबरेज खान, श्रीमती ममता चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी, अमन चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, गुलशन साहू, रिंकू चंद्राकर, जय देवांगन, डॉ एजाज नकवी, गोपी तारक, अनीश राजवानी, राजेश नेताम, मोती साहू, अनुराग चंद्राकर, बिट्टू साहू, युवराज साहू, लोकेश मांझी, सुरेंद्र ठाकुर, गौरव चंद्राकर, राकेश यादव, मोंटी, मिहिर साहू, सचिन कुमार, तुलसी देवदास, भानु सोनी सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना में 20 मई को रक्त विकार और कैंसर रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, डॉ. आदम्य गुप्ता रहेंगे उपलब्ध

बसना। रक्त संबंधी विकार और कैंसर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी सुविधा। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल एवं अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के...

Most Popular