
बसना। किडनी रोग और डायलिस से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में गुरुवार 21 मई 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क किडनी रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल, MBBS, MD जनरल मेडिसिन, DrNB नेफ्रोलॉजी (MPUH नाडियाद) मरीजों को निःशुल्क परामर्श देंगे।

*किन बीमारियों की होगी जांच और परामर्श:*
शिविर में नए और पुराने किडनी रोग, पेशाब में इंफेक्शन, किडनी में इंफेक्शन, किडनी कमजोर होना, यूरिया-क्रिएटिन का बढ़ना, ब्लड प्रेशर कंट्रोल न होना, पेशाब में झाग आना, बार-बार पेशाब आना जैसी समस्त किडनी रोगों से जुड़ी समस्याओं की जांच और सलाह दी जाएगी।
इसके अलावा डायलिस प्रक्रिया से जुड़ी सेवाओं पर भी निःशुल्क परामर्श मिलेगा। इसमें परमा कैथ लगाना, डायलिस का लाइन लगाना और फिस्टुला बनाना शामिल है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रतिदिन निःशुल्क एडवांस डायलिस की सुविधा भी उपलब्ध है।
शिविर अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित होगा। अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।
अस्पताल प्रबन्धन ने किडनी और डायलिस से जुड़ी किसी भी समस्या वाले लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।




