Monday, June 1, 2026
Homeमहासमुंदबच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा  

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा  

बसना। शासकीय प्राथमिक विद्यालय करना में फाइलेरिया से बचाव एवं क्रिमिनासक गोली एल्बेंडाजोल खिलाई गई। फाइलेरिया से बचाव कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक दवाई गांव में वितरण जा रहा है। इस कार्यक्रम में बच्चों को फाइलेरिया के लक्षण एवं उनसे होने वाले परेशानियों को भी बताया गया तथा इनसे बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना आसपास की साफ सफाई रखना तथा एमडीए अभियान में फाइलेरिया से बचाव की दवाई खाने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक वीरेंद्र कर एवं निर्मला नायक ने भी क्रीमी नाशक गोली एल्बेंडाजोल एवं फाइलेरिया से बचाव के दवा खाने हेतु बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मितानिन वीणा पटेल ढोला कुमारी पटेल एवं गंगाबाई सिदार के साथ-साथ बिन्नू पटेल होसराम पटेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना पटेल का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

spot_img
LETEST ARTICLES

भंवरपुर क्षेत्र से की गई पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत

भंवरपुर क्षेत्र से की गई पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत सरायपाली। क्षेत्र की समाज सेविका डॉ. अनामिका पाल के द्वारा आज वृक्ष लगाओ और पर्यावरण...

Most Popular