Monday, June 1, 2026
Homeमहासमुंदशासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली मे नेवता भोज

शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली मे नेवता भोज

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें हमारे शाला परिवार के रसोईया सुहावन बाई एवं उनके परिवार के द्वारा बिजातीपाली स्कूल के बच्चों को नेवता भोज दिया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने कहा की नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है । इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। शाला परिवार ने नेवता भोज के लिए रसोईया सुहावन मानिकपुरी और उनके परिवार को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोईया सुहावन बाई, कमला बाई, पुतलीचौहन, नीला मानिकपुरी, सुशीला चौहान,भगवती उपस्थित थे।

 

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

भंवरपुर क्षेत्र से की गई पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत

भंवरपुर क्षेत्र से की गई पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत सरायपाली। क्षेत्र की समाज सेविका डॉ. अनामिका पाल के द्वारा आज वृक्ष लगाओ और पर्यावरण...

Most Popular