Thursday, May 7, 2026
Homeमहासमुंदजोगनीपाली में सात दिवसीय रासेयो विशेष शिविर का शुभांरभ

जोगनीपाली में सात दिवसीय रासेयो विशेष शिविर का शुभांरभ

सरायपाली । डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा
जोगनीपाली में सात दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय शुभारंभ किया गया। श्रीमती कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के पूजन, वंदना और ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत और एनएसएस लक्ष्य गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। शिविर का शुभारंभ श्रीमती शिवकुमारी चौधरी कार्यकारिणी सरपंच, ग्राम पंचायत जोगनीपाली के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य श्रीमती अनिता पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विशिष्ट अतिथियों में महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  विजय प्रधान, सदस्य सरोज सेठ,  उपेन्द्र साहू, प्राथमिक शाला जोगनीपाली की प्रधान पाठक पद्मिनी सतपथी एवं पूर्व सरपंच  मनोहर सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती शिवकुमारी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में समाज सेवा और अनुशासन की भावना विकसित करती है।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक अंजेला लकड़ा, दिलीप प्रधान, मोहनलाल दीवान, महेन्द्र चौधरी, जयप्रकाश साहू, संजय पटेल, दुर्योधन सिदार तथा शिविर संगठक कौशल चौधरी, शिविर नायक जीतू साहू, शिविर उप दलनायक धर्मेन्द्र भोई सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular