
बसना। हड्डी एवं जोड़ों के रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। नॉवेल्टी ट्रेडर्स एहसान भाई, बसना के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026, गुरुवार को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक चलेगा।
कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं:

शिविर में जॉइंट बोन केयर हॉस्पिटल, कोलकाता के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वाशिफ राशिद (MBBS, MS Orthopaedic Surgery) मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. राशिद को जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी और स्पोर्ट्स इंजरी में विशेष फेलोशिप प्राप्त है।
इन बीमारियों का होगा निःशुल्क परामर्श:
शिविर में घुटना, कूल्हा, कंधा, कोहनी, एड़ी के दर्द, गठिया (Arthritis), ऑस्टियोपोरोसिस, फ्रैक्चर, स्पोर्ट्स इंजरी, रीढ़ की हड्डी की समस्याएं जैसे बैक पेन, स्लिप डिस्क, जन्मजात हड्डी विकार तथा हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण (Joint Replacement) से जुड़ी सभी बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श एवं जांच की जाएगी। आर्थ्रोस्कोपी यानी दूरबीन द्वारा जोड़ की सर्जरी की जानकारी भी दी जाएगी।
किसको होगा लाभ:
घुटना दर्द, कूल्हा दर्द, कंधा दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्या, गठिया एवं ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डी टूटना एवं खेलकूद में चोट से परेशान मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि शिविर में परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
*दिनांक:* 18 जून 2026, गुरुवार
*समय:* सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक
*स्थान:* अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना
*संपर्क:* 7770868473, 9754139999




