
सरायपाली। सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पूरे भारत और छ. ग. में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आरटीओ चेकपोस्ट खम्हारपाली में जनजागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट वितरण और बाइक रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चेकपोस्ट प्रभारी विष्णु ठाकुर के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के कारण, उससे होने वाले नुकसान एवं दुर्घटनाओं से बचने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान लोगों से तेज गति से वाहन नहीं चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, हेलमेट लगाने, यातायात चिन्हों संकेतों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की गई। चेकपोस्ट से गुजरने वाले बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट लगाने की समझाईश देकर हेलमेट का वितरण किया गया। हेलमेट लगाकर चलने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 हेलमेट का वितरण किया गया। हेलमेट वितरण के बाद यातायात जागरूकता हेतु मोटरसाइकिल रैली चेकपोस्ट से छिंदपाली और पैकिन होते हुए वापस खम्हारपाली तक निकाली गई, जिसमें लगभग 50 मोटर साइकिल सवार शामिल हुए। रैली में ग्राम खम्हारपाली भोथलडीह के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि गण, सरपंच, उपसरपंच, मंडल अध्यक्ष के साथ आर टी ओ चेकपोस्ट के अधिकारी, कर्मचारी निरीक्षक संतोष हरिपाल, उपनिरीक्षक हेमंत जायसवाल, फिरोज कुरैशी, रवि देवांगन, कृष्णा बर्मन, संजय ठाकुर और समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित चलने का संकल्प लिया। इस हेलमेट वितरण कार्यक्रम और मोटर साइकिल रैली को सफल बनाने में सरायपाली से मोटरसाइकिल डीलर भवानी आॅटो, स्वीटी आॅटो, बंसल आॅटो, पुखराज आॅटो, शुभम के मार्ट और मोटर व्यवसायी प्रवीण रुंगटा व ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।





