Tuesday, June 23, 2026
Homeमहासमुंदधान खरीदी की तारीख बढ़ाने कांग्रेस का चक्का-जाम कल

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने कांग्रेस का चक्का-जाम कल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी खरीफ वर्ष 2025-26 को लेकर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच विरोधाभास देखने को मिल रहा है। जहाँ सरकार इसे “ऐतिहासिक” बता रही है, वहीं जमीनी स्तर पर किसानों की शिकायतों से स्पष्ट है की सरकारी दावे खोखले है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने मांग की है कि खरीदी की तारीख को कम से कम एक महीने (फरवरी के अंत तक) बढ़ाया जाए, क्योंकि लगभग 5.5 लाख किसान अभी भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने और तारीख बढ़ाने की मांग की है।

 

जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की यदी सरकार किसान का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती है तो स्पष्ट बताए क्योंकि सरकार की दाना-दाना धान खरीदने की मंशा कही दिखाई नही दे रही है। अधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद भी किसान को टोकन जारी में सरकार कोताही बरत रही हैं। धरातल पर अनेक विसंगतियां देखने को मिल रही है जो सरकार की कम धान खरीदी की मंशा को उजागर कर रही है। सरकार की ऐसी मंशा को देखकर किसान का दाना-दाना धान बिके इसलिए धान खरीदी की तारीख बढ़ाने सरकार पर दबाव बनाने कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में चक्का-जाम करने का निर्णय लिया है। कल दिनांक 30 जनवरी को कांग्रेस प्रदेश भर में सांकेतिक चक्का-जाम करेगी।

वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर 30 जनवरी 2026 को श्रद्धांजलि देते हुए मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक स्तर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का भी आयोजन कांग्रेस द्वारा किया जाएगा।

spot_img
LETEST ARTICLES

अग्रवाल हॉस्पिटल में अब रोजाना मिलेंगे सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. वैभव धवली   दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों...

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब दिमाग, रीढ़ की हड्डी एवं नसों के रोगों के सुप्रसिद्ध न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली प्रतिदिन उपलब्ध...

Most Popular