
बसना।अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर, बसना में 25 जून 2026, गुरुवार को मानसिक रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलने वाले इस शिविर में मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी M.B.B.S. (DNB) उपस्थित रहकर मरीजों को परामर्श देंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में घबराहट, बेचैनी, एक ही विचार का बार-बार मन में आना, फोबिया, तनाव, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक क्रोध, उदासी, कार्य में मन न लगना, अनिद्रा, एकाग्रता में कमी, अकेले में बड़बड़ाना, अनावश्यक डर लगना, भूल जाना, याददाश्त में कमी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

साथ ही सिरदर्द, मिर्गी, डिमेंशिया, नशे की लत, सेक्स संबंधी विकार, शिथिलता, शारीरिक थकान, व्यवहार एवं भावनात्मक समस्याओं के लिए भी शिविर में परामर्श उपलब्ध रहेगा।
*अग्रिम पंजीयन जरूरी:*
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में परामर्श के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। समय पर पहुंचकर मरीज परामर्श का लाभ उठा सकते हैं।
*संपर्क:* अधिक जानकारी के लिए 77708-68473 या 84618-11000 पर संपर्क करें।
*स्थान:* अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी, बसना, जिला-महासमुंद




