
महासमुंद। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस भवन में खल्लारी विधायक व जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के पश्चात द्वारकाधीश यादव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश को पढ़कर सुनाया तत्पश्चात सेव-बून्दी का वितरण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रेषित की। ध्वजारोहण समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, मनोजकांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, सेवन लाल चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, संजय शर्मा, प्रमोद चंद्राकर, जसबीर ढिल्लों, नरेंद्र दूबे, तुलसी साहू, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, पार्षद विक्की खान, हीरा बंजारे, अन्नू चन्द्राकर, अमन चंद्राकार, नितेंद्र बैनर्जी, हुलास गिरि गोस्वामी, प्रदीप चंद्राकर, सोमेश दवे, लक्ष्मी देवांगन, ममता चंद्राकर, बृजेन बंजारे, टोमन कागजी, ओमिन कागजी, मिंदर चावला, गौरव चंद्राकर, डॉ तरूण साहू, शकील खान, गोपी तारक, दशोदा ध्रुव, कामिनी चंद्राकर, गोविंद साहू, राजेंद्र साहू, अनीश राजवानी, संतोष ठाकुर, रवि साहू, डॉ केके जैन, निखिल चंद्राकर, कमल प्रजापति, राजेश नेताम, मुकेश सोनवानी, जय पवार, जितेंद्र साहू, कविता तिवारी, विनोद युगर, भानु सोनी आदि उपस्थित थे। ध्वजारोहण समारोह की तैयारी एवं संचालन शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला ने की।




