Tuesday, June 23, 2026
Homeमहासमुंदरक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 को

रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 को

सरायपाली। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली के तत्वाधान में आगामी 25 जनवरी को एक विशाल रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रामावतार हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जाँच, परामर्श एवं प्राथमिक उपचार की सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी। शाखा अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम मंदिर स्कूल, श्री राम मंदिर के पास आयोजित होगा, जिसमें लोगों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा माना गया है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को एक प्रशस्ति-पत्र एवं हेलमेट भेंट किया जाएगा, ताकि उनके इस महान कार्य को सम्मानित किया जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करने तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

spot_img
LETEST ARTICLES

अग्रवाल हॉस्पिटल में अब रोजाना मिलेंगे सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. वैभव धवली   दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों...

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब दिमाग, रीढ़ की हड्डी एवं नसों के रोगों के सुप्रसिद्ध न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली प्रतिदिन उपलब्ध...

Most Popular