Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंदशासन को लगाया 50 लाख का चूना, मामला धान खरीदी केन्द्र केना का ...

शासन को लगाया 50 लाख का चूना, मामला धान खरीदी केन्द्र केना का लाखों के धान व बारदाने में मिला शॉर्टेज, खरीदी प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

सरायपाली। धान खरीदी केन्द्र केना में धान और बारदाने में बड़ी मात्रा में अनियमितता के साथ शासन को लगभग 50 लाख रूपये से अधिक की क्षति पहुँचाये जाने का मामला सामने आया है। उक्त शिकायत पर कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार संयुक्त जाँच टीम के रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी केन्द्र केना के प्रभारी अधिकारी गोपाल नायक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार धान उपार्जन केन्द्र केना में अनियमितता के मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के आदेशानुसार गठित संयुक्त जांच टीम के द्वारा विगत 18 जनवरी को केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें भारी मात्रा में धान एवं बारदाना की कमी पाई गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार आॅनलाइन रिपोर्ट में जहां 29,628 नग बारदाना (11,851.20 क्विंटल धान) दर्ज था, जबकि भौतिक सत्यापन में मात्र 25,615 नग बारदाना (10,246 क्विंटल) धान पाया गया। इस प्रकार 4,013 नग बारदाना (1,605.20 क्विंटल) धान की कमी सामने आई। कमी की अनुमानित राशि 49,76,120 रुपये है। इसी प्रकार धान उपार्जन में प्रयुक्त नए एवं पुराने बारदानों में भी अनियमितता पाई गई है। जांच में 2007 नग नया बारदाना (कीमत 15,654.60 रुपये) एवं 2006 नग पुराना बारदाना (कीमत 50,150 रुपये) का उपयोग अनियमित रूप से पाया गया। इस प्रकार जाँच में कुल मिलाकर शासन को 50,41,924.60 रुपये की क्षति होना पाया गया है। इसके अलावा संयुक्त जांच टीम के द्वारा मौके पर रखे धान के स्टेकों का रेंडम तौल भी किया गया, जिसमें बोरी का वजन मानक से कम पाया गया। जांच प्रतिवेदन से सहमत होते हुए कलेक्टर को अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई। इसके पश्चात् कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला महासमुंद के आदेश के आधार पर शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर, शाखा तोरेसिंहा के द्वारा थाना प्रभारी सरायपाली को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसपर थाना में धान उपार्जन केन्द्र केना के प्रभारी गोपाल नायक निवासी ग्राम ईच्छापुर के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular