
सरायपाली। सतपथी परिवार द्वारा आयोजित गांधी पद यात्रा ने 81वें चरण की ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की और भव्य रूप से सम्पन्न हुई। इस यात्रा में श्री विद्या भूषण सतपथी, श्री किशोर सतपथी, श्री मुकेश पाणिग्राही, श्री नवीन मिश्रा, श्री गिरीश दास भूपेंद्र शर्मा श्री उद्धव नन्द श्री साखीराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर सभी संस्थाओं के शिक्षक कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
समापन समारोह राधा माधव, घटकछार में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने महात्मा गांधी के आदर्शों – सत्य, अहिंसा, सेवा और सद्भाव – को अपने जीवन में अपनाने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के दौरान श्री विद्या भूषण सतपथी ने एक प्रेरणादायक घोषणा की कि “गांधी पद यात्री वृक्षारोपण कार्यक्रम” अंतर्गत अब प्रत्येक माँ के नाम पर एक-एक पेड़ लगाया जाएगा। यह पहल गांधीजी के प्रकृति प्रेम और मातृ शक्ति के सम्मान को समर्पित है।

ग्रामीण जनों ने इस संकल्प को भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत और सामाजिक व पर्यावरणीय चेतना का जीवंत उदाहरण बताया।
यह पदयात्रा न केवल गांधीवादी विचारधारा का प्रसार है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित और मूल्यनिष्ठ भारत का संदेश देने वाली एक ऐतिहासिक पहल बन गई है।




