
बढ़ते बिजली के दामों को लेकर साय सरकार के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
सरायपाली। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया , सह प्रभारी डॉ मोनिका मंडरे जी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं विधायक श्रीमती चातुरी नंद के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा में युवा कांग्रेस ने बढ़ते बिजली के दामों को लेकर साय सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकर्णी युवा कांग्रेस केशव अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी, पार्षद रमीज राजा ,महासचिव मयंक यादव,अनस,नावेद ,प्रणय,राकेश,तिलक,अबरार,रेहान अखिल,दीपक कार्यकर्णी उपस्थित थे।





