Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंद165 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी पकड़ाया, दो आरोपी फरार  ...

165 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी पकड़ाया, दो आरोपी फरार  फरार आरोपियों ने पुलिस वाहन के कांच को किया तोड़फोड़

बसना। थाना अंतर्गत ग्राम बेल्डीह पठार में 165 लीटर अवैध शराब रखे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से दो आरोपी फरार हो गए। वहीं फरार आरोपियों ने पुलिस वाहन को तोड़फोड़ कर नुकसान भी पहुंचाया है।

मिली जानकारी अनुसार मुखबीर से सुचना मिली कि कुछ लोग तोषगांव से बेल्डीह पठाने जाने के ग्राम बेल्डीह पठार के टेकरी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखे है जो ग्राहक का इंतिजार कर रहे है, उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे जहां तीन व्यक्ति दिखे जिसके पास तीन नीला रंग का ड्रम था जिसमें से 02 व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी में उसने अपना नाम रामनंद रात्रे पिता परशुराम रात्रे उम्र 20 वर्ष, निवासी बेल्डीह पठार थाना बसना का होना बताया।

संदेही से पुछताछ करने पर फरार आरोपीयों का नाम हरिशचंद खुंटे पिता नानदाउ खुटे उम्र 19 वर्ष निवासी बेल्डीह पठार थाना बसना, गोवर्धन निराला पिता सुदेशन निराला उम्र 20 वर्ष निवासी जंगलबेड़ा थाना सरायपाली का होना बताया व तीनों के द्वारा अवैध रूप से एक साथ मिलकर बिक्री वास्ते शराब रखना बताया आरोपी निशानदेही पर मौके पर तीन नग ड्रम की तलाशी ली गई जिसपर प्रत्येक ड्रम में 50-50 लीटर व वहीं पास में रखे तीन नग प्लास्टिक झिल्ली में प्रत्येक में 05-05 लीटर कुल 165 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब रखे मिला तथा आरोपीयों का एक नग पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल TVS स्पोर्ट क्रमांक CG06GW7254 जब्त किया गया।

इसी दौरान दो व्यक्ति बाबुलाल मिरी एवं धरदास मिरी आये व बताये कि फरार आरोपियों हरिशचंद खुंटे एवं गोवर्धन निराला के द्वारा रोड के किनारे खडे पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की गई है। देखा तो पुलिस वाहन बोलेरो क्र CG 03 A 1085 के सामने के कांच में तोड़फोड़ की गई थी मौके पर गवाहों के समक्ष नुकसानी पंचनामा तैयार किया गया।आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 324(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular