Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंददो अलग - अलग मामलों में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने की कारवाई

दो अलग – अलग मामलों में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने की कारवाई

बसना। थाना अंतर्गत दो अलग अलग मामलों में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के द्वारा कारवाई की गई है। मिली जानकारी अनुसार मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम खवासपाली में भुवनेश्वर नाम का व्यक्ति घर के सामने में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है एवं ग्राहको का तलाश कर रहा है कि सूचना मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचे जहां एक आरोपी भुवनेश्वर बंजारा पिता स्व कृपाराम बंजारा उम्र 24 वर्ष निवासी खवासपाली को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक पांच लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरी 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमत 600 रूपये जब्त किया गया।

इसी तरह एक अन्य मामले में मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम तोषागांव में सुकमोती सिंह नामक महिला घर के सामने बैरागी तालाब मेड में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखी है एवं ग्राहको का तलाश कर रही है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचे जहां एक आरोपी सुकमोती सिंह पति स्व0 सत्यकुमार सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी तोषगांव, थाना बसना जिला महासमुंद को पकड़ा। उसके कब्जे से एक पांच लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरी 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमत 800 रूपये को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कारवाई की गई है।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular