
सरायपाली। नवरात्रि के अवसर पर विगत दिनों अघरिया महिला मंच सरायपाली द्वारा गरबा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्ट देव श्री कृष्ण जी के पूजन से प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात् अघरिया महिला, मंच सरायपाली को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से अपना सहयोग प्रदान करने वाली,, सामाजिक पदाधिकारियों तथा महिलाओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्रीमती उषा पटेल अध्यक्ष राष्ट्रीय अघरिया समाज,मोंगरा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद ,लक्ष्मी पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत ,सरस्वती पटेल अध्यक्ष नगर पालिका सरायपाली ,सीता पटेल पूर्व मंडी अध्यक्ष ,अनीता पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,तारेश्वरी नायक संयोजिका , राष्ट्रीय अघरिया समाज ,सुनीता त्रिलोचन पटेल समाज सेविका,डॉ. सुजाता पटेल शुभा नर्सिंग होम सरायपाली,सुशीला पटेल पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका सरायपाली ,रमला नायक ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भावना पटेल सरपंच मोखापुटका, आरती डोलचंद पटेल जनपद पंचायत सदस्य,सुशीला चौधरी सह संयोजिका राष्ट्रीय अघरिया समाज, शशि पटेल सह संयोजिका राष्ट्रीय अघरिया समाज,गंगा पटेल सह संयोजिका राष्ट्रीय अघरिया समाज, विमला नायक सह संयोजिका राष्ट्रीय अघरिया समाज, मंजू चौधरी क्षेत्रीय संयोजिका सरायपाली, गीता चौधरी कार्यकारिणी सदस्य, मनीषा चौधरी कार्यकारिणी सदस्य, पुष्पा पटेल सृजन मेडिकेयर चांपा , पदमिनी पटेल सरपंच को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान महिलाओं तथा बच्चों ने गरबा और डांडियां नृत्य कर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। तथा समस्त महिलाओं ने मनोरंजक गेम में भी भाग लिया।

डांडियां नृत्य में वंदना पटेल, सुशीला चौधरी, गंगा पटेल, प्रेमलता पटेल, लक्ष्मी नायक, मंजू चौधरी, राधा पटेल, मनीषा चौधरी, मिथिला पटेल, सुलोचना नायक, जनक कुमारी पटेल , सरोज चौधरी द्वारा गरबा प्रस्तुत दी गई।
इस अवसर पर श्रीमती सीता पटेल पूर्व मंडी अध्यक्ष ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज की महिलाओं द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन, समाज की उन्नति का परिचायक है सरस्वती पटेल अध्यक्ष नगर पालिका ने अघरिया महिला मंच के इस आयोजन की सराहना की , सुशीला पटेल पुर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन में समस्त महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए, इस अवसर पर तारेस्वरी नायक ने अपने संबोधन से महिलाओं का उत्साहवर्धन कर सामाजिक कार्यक्रमों में आने के लिए प्रोत्साहित किया, शशि पटेल ने इस आयोजन को सार्थक बताया , उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपांजलि पटेल, दीपिका पटेल,, गायत्री,पटेल,केकती चौधरी, सुमित्रा नायक, विमला पटेल, रेणुका ,नायक माही, पलक, मिष्ठी , तुष्टि, रूही , मिली, आंचल, का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुलोचना नायक द्वारा किया गया।




