Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंदप्रथम पायदान पर संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी हुए सम्मानित 

प्रथम पायदान पर संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी हुए सम्मानित 

महासमुंद। संकुल देवरी के संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र हेतु ब्लॉक स्तर पर प्रथम पायदान पर रहने के कारण एसडीएम बागबाहरा द्वारा अनुविभाग स्तर पर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पूरे संकुल के शिक्षकों के सहयोग एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरूप मिला है।इस सम्मान का हकदार संकुल के प्रत्येक शिक्षक हैं, जिन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी घर – घर जाकर पालकों से मुलाकात कर लक्ष्य को पूर्ण किया है।

स्वयं संकुल समन्वयक मनोज चक्रधारी ने संस्था प्रमुख समस्त स्टाफ के साथ बैठक लेकर समस्याओं को दूर कर एवं खेत खलिहानों में जाकर शत् प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण किया है।

उक्त सम्मान के लिए जनपद सदस्य राहुल चंद्राकर, सरपंच अहिल्या शांताराम साहू,बीईओ के के वर्मा,एबीईओ रामता डे,बीआरसी सी भूपेश्वरी साहू,संकुल प्राचार्य डोमन सिंह टंडन, समस्त संस्था प्रमुख, समस्त शिक्षक स्टाफ,समस्त शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं समस्त पालकगणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular