Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदचिरायु लाभान्वित बच्चों को भेंट देकर किया गया सम्मान

चिरायु लाभान्वित बच्चों को भेंट देकर किया गया सम्मान

सरायपाली। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान एक भारत सरकार की पहल है, जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2025 को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया. इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना है. इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव के निर्देशन एवं डॉ. कुणाल नायक बीएमओ सरायपाली के मार्गदर्शन में चिरायु दल सरायपाली द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको पोषण संबंधी जानकारी एनीमिया से बचाव जंक फूड से दूर रहना बालिकाओं को माहवारी संबंधी स्वच्छता आदि के बारे में तथा बालकों को नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई।

 

चिरायु से लाभान्वित बच्चे जिनके हृदय रोग का उपचार चिरायु दल द्वारा किया गया उन बच्चियों को प्रोत्साहन करने हेतु उनसे गृह भेंट कर उनको उपहार भी दिए गए। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु दल सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में जाकर बच्चों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे हैं उपयुक्त कार्यक्रम में डॉ. अनुपा दाश डॉ. राजेश सिंह डॉ.जनक जेरी डॉ.जयश्री दुत्तकामणी भीष्मप्रताप राणा परमेश्वर सेन उसत पटेल एवं सुनीता साव का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular