Monday, June 22, 2026
HomeBlogबसना: करनापाली स्कूल में किया गया राउत नाचा का आयोजन

बसना: करनापाली स्कूल में किया गया राउत नाचा का आयोजन

बसना/महासमुंद। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक नृत्य राउत नाचा की परंपरा को आगे बढ़ाने की पहल को लेकर आज शनिवार बैगलैस डे के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला-करनापाली के बच्चों शिक्षकों ने की।

स्कूल के प्रधान पाठक श्री गिरधारी साहू ने बताया कि राउत नाचा छत्तीसगढ़ का एक पारंपरिक लोक नृत्य है,जो दीपावली के दौरान यादव समुदाय द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। कुछ तीज त्यौहार परंपराएं जो आगे बढ़ाने हेतु ग्रामीण बंधुओं के सहयोग की आवश्यकता है अतः हमें समुदाय से चर्चा कर सहयोग लेना चाहिए।
द्वय शिक्षक वीरेन्द्र कुमार कर एवं निर्मला नायक ने भी यह माना कि सदैव हमारी संस्कृति पर्व पर गर्व होना चाहिए और उनकी संरक्षण के लिए तत्पर रहनी चाहिए।
उक्त गतिविधियां प्रशिक्षण प्रभारी हेमचरण सिदार,सुबनराम यादव के द्वारा हुई। कार्यक्रम में शामिल कक्षा 2 री के छात्र टायगर यादव द्वारा लाठी भांजना आकर्षक का केंद्र रहा। इसके अलावा पेषुश यादव,प्रियांश साहू, मिथलेश साहू,खिरेंन्द्र यादव, भास्कर यादव, नवीन यादव, विवेक चंद्रवंशी, अर्जुन सिदार आदि छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular