Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदशिक्षक इंदल कुमार पटेल समन्वयक का जन्मदिवस मनाया गया

शिक्षक इंदल कुमार पटेल समन्वयक का जन्मदिवस मनाया गया

बसना/महासमुंद । शासन की महत्वपूर्ण योजनांतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति आहार के तहत बसना विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढूटीकोना में पदस्थ शिक्षक श्री इंदल कुमार पटेल (समन्वयक ढूटीकोना) द्वारा शाला परिवार को आज 19 सितम्बर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर आंशिक रूप से न्योता भोज दिया गया। साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के सभी बच्चों को टाई , बेल्ट एवं पेन दिया गया जिससे बच्चों ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्याम कुमार भोई (संकुल प्राचार्य हाई स्कूल ढूटीकोना), आनंद कुमार पटेल (व्याख्याता),धनेश्वरी अजेय (प्रधान पाठिका शास.उच्च प्राथ विद्या ढूटीकोना),शिक्षिका रुक्मणी चौहान, रेशम लाल पटेल (प्रधान पाठक), उर्मिला साहू (प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सागुनडीह), शिक्षक नंदराम साहू,डॉ वीरेंद्र कुमार कर,लोकनाथ पटेल, दूधनाथ साहू , खुशराम साहू, मोहन बरेठ,राजराम दीवान के साथ- साथ उपस्थित बच्चों ग्रामीण पालकों आदि सभी ने श्री पटेल को जन्मदिन की बधाई दी। इनके अलावा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार शुक्ला, ए बी ई ओ लोकेश्वर सिंह कंवर, बद्री विशाल जोल्हे सर, बी आर सी सी अनिल सिंह साव एवं संकुल समन्वयक संघ बसना द्वारा भी श्री पटेल को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी संकुल के मिडिया प्रभारी डॉ गिरधारी साहू ने दी।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular