Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदअवैध शराब के पांच मामलों में बलौदा पुलिस ने की कारवाई

अवैध शराब के पांच मामलों में बलौदा पुलिस ने की कारवाई

सरायपाली। बलौदा पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है।

पहला मामला – ग्राम किसड़ी-कसडोल मार्ग

 

कसडोल आम रास्ता रपटा के पास पुलिस ने लक्ष्मीधर विशाल (30 वर्ष, निवासी कसडोल) को पकड़ा। आरोपी लोगों को बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा दे रहा था। मौके से 1 नग अंग्रेजी गोवा शराब का खाली पौवा और 2 डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी पर धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

 

दूसरा मामला – ग्राम सलडीह

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सलडीह में एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा है। मौके पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी जगदीश भोई निवासी सलडीह को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 2 नग खाली प्लास्टिक झिल्ली, 3 डिस्पोजल गिलास और 3 पानी पाउच झिल्ली जब्त की गईं। आरोपी को धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

तीसरा मामला – ग्राम पाईकपारा

 

ग्राम पाईकपारा रोड किनारे दबिश में मोतीलाल साहू (38 वर्ष, निवासी सलडीह) पकड़ा गया। उसके पास से 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 800 रुपये) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 

 

 

चौथा मामला – कालीदरहा रोड

 

इसी दिन दोपहर को कालीदरहा रोड पुलिया के पास दबिश दी गई। यहां खगेश्वर सिदार (44 वर्ष, निवासी कालीदरहा) शराब बिक्री की तैयारी कर रहा था। उसके पास से भी 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 800 रुपये) जब्त की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

 

पांचवा मामला ग्राम कोटद्वारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जटियामुड़ा तालाब के पास शराब बिक्री हेतु रखा है। मौके पर दबिश देकर महेंद्र गार्डिया (21 वर्ष, निवासी भोथलडीह) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 800 रुपये) बरामद हुई। आरोपी को धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular