Thursday, February 5, 2026
HomeBlogनवनियुक्त जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल के प्रथम पिथौरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल के प्रथम पिथौरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पिथौरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुंद के नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल के प्रथम पिथौरा आगमन पर भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विक्की सलूजा के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड में अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

 

जैसे ही नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल का काफिला बस स्टैंड पहुंचा छोटी छोटी बालिकाओ ने तिलक लगाकर आरती उतारकर तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो की थाप,महिलाओं की कीर्तन मंडली,जोशीले गगनभेदी नारों,फटाखो की गूंज के साथ फूल मालाओ से लाद दिया तत्पचात यह काफिला पैदल जुलूस की शक्ल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के निवास पहुंचा जहाँ प्रखर अग्रवाल ने शंकर अग्रवाल से आशीर्वाद लिया तथा अपनी नियुक्ति के मुंह मीठा करवाकर,माला गमछा पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर शंकर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन की शान है जान है आप सभी युवाओं के दम पर ही 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने भूमिका निभाई है चुकी अब केंद्र में भी और राज्य में भी दोनों जगह हमारी भाजपा की सरकार है इसलिए अब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को प्रदेश की जनता को दोनों सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलाने सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का काम करना है ताकि आने वाले कई वर्षों तक दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार बनी रहे

अंत में उन्होंने जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल को नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई दी और सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

 

भाजयुमो के नवनियुक्त जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला भाजपा के नेतृत्व के द्वारा मुझे जो ज़िम्मेदारी मिली है वह बड़ी ज़िम्मेदारी है मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का जिला महामंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैं जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूँ

मैं सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी संगठन के द्वारा मुझे जो भी कार्य करने को कहा जाएगा मैं उसे पूरा करूँगा सभी को साथ लेकर चलूँगा

प्रखर अग्रवाल ने कहा की आज हमारे युवाओ ने मार्गदर्शक,संगठन की पाठशाला शंकर भैया से मिलकर उनका आभार व्यक्त करने पिथौरा आया था पूर्व जिला महामंत्री विक्की सलूजा के नेतृत्व में आप सभी ने जोरदार स्वागत किया आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा,महामंत्री जतीन ठक्कर,कुलदीप अग्रवाल,दुलीकेशन साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश सिन्हा,विधायक प्रतिनिधि दिलीप निषाद,पार्षद संदीप सेन,पार्षद संतोष डडसेना,जिला मीडिया प्रभारी राजा खनूजा,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप टांडी,मोनू सलूजा,ओम निषाद,राजेश जित्तू,कुलदीप सिंह,विमलेश चौरसिया,रवि वासुदेव,जतीन प्रधान,दुर्योधन यादव,जयप्रकाश यादव,राहुल प्रधान,जितेंद्र भोई,महेंद्र बरिहा,नितेश यादव,रेशम लाल साहू,नंदकुमार प्रधान,जुगेश्वर बरिहा,देवेंद्र बरिहा,हरिराज प्रधान,जितेंद्र प्रधान,शिव दयाल साहू,उमेश पटेल,कीर्तिराम साहू,पुरुषोत्तम सिन्हा,पीयूष निषाद,मनोज साहू,विजय सिंह,आदि पटेल,अंकुर यदु, शिवा जायसवाल,नीरज अग्रवाल, सोनू पाढ़ी, नवीन ठाकुर, साहिल पटनायक,अभिनय शाह, आयुष साहू, संजीव देहरी अमन ठाकुर धीरज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular