Thursday, May 7, 2026
HomeBlogमोहदा स्कूल के दो बच्चों का राष्ट्र स्तरीय खो-खो में चयन

मोहदा स्कूल के दो बच्चों का राष्ट्र स्तरीय खो-खो में चयन

सरायपाली। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहदा के 2 छात्रों का राष्ट्रीय स्तर खो-खो खेल में चयन हुआ है।  हाल ही में इस विद्यालय से अन्य 4 छात्र-छात्राओं का भी राज्य व राष्ट्र स्तर पर खो-खो खेल में चयन हुआ था। इस बार कक्षा 9वीं से छात्र महेश कैवर्त तथा कक्षा 10वीं से योगेश बाघ का चयन राष्ट्र स्तर खेल में हुआ है। इसमें एक छात्र खो-खो खेलने के लिए अयोध्या एवं एक छात्र राजस्थान खेलने जाएंगे। इनकी इस उपलब्धि को हासिल करने में संस्था के व्यायाम शिक्षक हेमसागार कैवर्त का विशेष योगदान रहा है। दोनों बच्चों की इस उपलब्धि के लिए शाला विकास समिति के अध्यक्ष गाड़ाराय साहू एवं सदस्य गणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य करूणा साहू व शिक्षक गण एम आर पटेल, बी एल यादव, एच आर चौधरी, वी पी गुप्ता, राजकुमारी चौधरी, अनिता पटेल, रीना यादव, वेणुधर टिकुलिया, गिरजा शंकर चौहान व विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular