Thursday, February 5, 2026
HomeBlogकोई भी विद्यार्थी केवल साधन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे -...

कोई भी विद्यार्थी केवल साधन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे – मनोज सिन्हा

महासमुंद। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ठाकुर दिया खुर्द में सरस्वती साइकिल वितरण के दौरान सरपंच मनोज सिन्हा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का संकल्प है कि कोई भी विद्यार्थी केवल साधन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे, समय की बचत होगी तथा उनकी उपस्थिति में भी सुधार आएगा।” उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नि:शुल्क वितरण योजना न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी विकास का मार्ग भी प्रशस्त करती है। छात्राओं ने कहा कि वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलाई जा रही इस लोकहितकारी एवं दूरदर्शी पहल के लिए उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं। उक्त अवसर पर को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्यारेलाल नायक उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पटेल सरपंच मनोज सिन्हा शिक्षाविद श्री सुरेश सिन्हा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य श्री गोपाल पटेल : दौलत सिन्हा प्राचार्य श्री अक्षय कुमार साहू और समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular