Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदकब बुल बुल से बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास - गिरधारी साहू

कब बुल बुल से बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास – गिरधारी साहू

बसना/महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कब बुलबुल टीम का गठन कर नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में बच्चों को बहुमुखी बनाने हेतु शारीरिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत योग व्यायाम परेड साहसिक प्रदर्शन एवं मिट्टी से जुड़े अनेक खेलों का नियमित आयोजन किया जा रहा है. मानसिक विकास के लिए कब बुलबुल टीम द्वारा सुभाषित वाचन देश भक्ति गीत प्रेरक वाक्य सामुदायिक प्रार्थना आदि अनेक विषयों पर बच्चों द्वारा नियमित कार्य किया जा रहा है। जिससे विद्यालय के बच्चों को नियमित लाभ हो रहा है। वे अध्ययन अध्यापन के साथ-साथ अन्य मानवीय गुणों के विकास में नियमित अभ्यास करते रहते हैं जिससे पालक बंधुओं में भी बहुत अधिक खुशी है। पालक बंधुओं ने भी सभी कब बुलबुल बच्चों के लिए सामुदायिक सहभागिता से ड्रेस की भी व्यवस्था की है।

 

 

स्कूल के प्रधान पाठक गिरधारी साहू ने बताया की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्काउट के अंतर्गत कब बुलबुल के टीम का गठन एवं उनके शिक्षक वीरेंद्र कर द्वारा नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे बच्चों में बहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है तथा बच्चों को सदैव आनंददायक शिक्षा मिल पा रहा है जिससे बच्चों की उपस्थिति नियमित रूप से बढ़ रही है।

शिक्षकों एवं पालक बंधुओं का यह प्रयास विद्यालय परिवार को आगे बढ़ाने में बहुत सहायक है इस हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर कंवर एवं बीआरसी बद्री विशाल जोल्हे ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं शाला परिवार को शुभकामनाएं दी।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular