Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदलंबर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में शामिल हुई विधायक चातुरी नंद शिविर...

लंबर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में शामिल हुई विधायक चातुरी नंद शिविर में 171 ने किया रक्तदान

सरायपाली। दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंबर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरी नंद, अध्यक्षता श्रीमती मोगरा किशन पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ,श्रीमती सीमा नायक सभापति लोक निर्माण दूर संचार विभाग जिला पंचायत महासमुंद ,श्रीमती डॉक्टर अनीता चौधरी समाज सेविका सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,विशेष आथित्य श्री पूर्णानंद मिश्रा पूर्व वि.खं.स्रोत समन्वयक बसना श्री घसीया सिदार जनपद सदस्य श्री किशन पटेल किसान नेता, त्रिलोचन नायक पूर्व जिला पंचायत सदस्य,श्री मनोज जैन ,लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ,प्रतीक जैन, गौरव जैन प्रदीप जैन,अशोक अग्रवाल अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे। रक्तदान दाताओं ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया रक्तदान कार्यक्रम में 171 रक्तदानदाताओं ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गणेश भगवान की मूर्ति में पूजा अर्चन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा शाला परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं विवेकानंद की मूर्ति में पूजा अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नंद के द्वारा शाला परिसर में श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति का भी अनावरण किया गया। इस रक्तदान शिविर में आसपास क्षेत्र के नागरिकों एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान कार्यक्रम में भाग लिया।रक्तदान दाताओं को मुख्य अतिथि श्रीमती नंद ने हेलमेट एवं मोमेंटो प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती चतुरी नंद ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि रक्तदान समाज में मानवता और भाईचारा का संदेश देता है। उन्होंने सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की और मुख्य अतिथि श्रीमती चतुरी नंद ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दुर्गा उच्चतर लंबर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

 

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से अपील की ऐसे कार्यक्रम में सेवा भावना ,समाज सेवा के लिए आगे आने के लिए आव्हान किया आज के रक्तदान कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रही मोंगरा पटेल ने रक्तदान दाताओं को बधाई के साथ ऐसे ही सेवा कार्य करते रहने की अपील । की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी ने रक्तदान किसी का जीवन बचाने का काम है अतः हमें मिलकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते रहना होगा ऐसे में ही समाज का विकास होगा ।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डॉक्टर अनीता चौधरी एवं विशेष आथित्य के रूप में श्री पूर्णानंद मिश्रा ने भी संबोधित किया।।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही श्रीमती डॉक्टर अनीता चौधरी द्वारा सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो दिया गया ।

आज के इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य विनोद जैन, ऋषभ जैन, पारख जैन ,प्रदीप जैन का विशेष सनी योगदान रहा रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें भानु प्रिया अग्रवाल, श्रीमती मीतु अग्रवाल ,श्रीमती ज्योति अग्रवाल ,आकांक्षा पटेल जमुना पटेल ,अनिता पटेल ,सुकमोती चौहान ,द्रौपदी देवदास ने अपना रक्तदान किया।कार्यक्रम में श्री जीएस तोमर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति श्री जीपी पटेल प्राचार्य आर.आर.पटेल श्याम सुंदर चौधरी, अभिमन्यु पटेल डी. के प्रधान श्री जे के जायसवाल बी. एल साहू एम डी मानिकपुरी सी .आर. जायसवाल एल के साहू, एल.के सिदार,टी आर जायसवाल एफ एल बरिहा खिरोद्र सिदार उपस्थित थे । सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों के लिए युवा स्टार सेवा समिति लंबर द्वारा चाय , काफी,दुध एवं भोजन की व्यवस्था में विशेष सहयोग किया गया ।।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं की महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

रक्तदान शिविर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसी विद्यालय के भूतपूर्व छात्र श्री उस्ताद अली एवं अजय जायसवाल का भी सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन श्री आर .के .पटेल व्याख्याता एवं कार्यक्रम अधिकारी ने किया ।

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular