Tuesday, June 23, 2026
Homeमहासमुंदजन्मदिवस पर बिजातीपाली में नेवता भोज

जन्मदिवस पर बिजातीपाली में नेवता भोज

सरायपाली। पीएम पोषण योजना अंतर्गत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एबीईओ डी एन दीवान और बीआरसी सतीश पटेल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बिजातीपाली के सचिव श्रीमती नमिता सिदार के छोटे सुपुत्र हेतांश सिदार के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली के बच्चों को नेवता भोज दिया गया। वे नेवता भोज कार्यक्रम से बहुत ही प्रभावित हुई थीं और बहुत पहले से मन बना चुकी थी, कि मेरे पुत्र के जन्म दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों के साथ मनाऊंगी और नेवता भोज भी दूंगी और वह सुअवसर आज अपने पुत्र के जन्मदिवस पर नेवता भोज दिया गया। जिसमें सचिव नमिता सिदार,पति हेतकुमार सिदार,पुत्र और सपरिवार उपस्थित रहे, साथ में सरपंच बिजातीपाली के हेतकुमारी नरेश पटेल, उप सरपंच संतराम पटेल, विजय शंकर पटेल, सोनी जी, सोहनलाल साहू, प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल, शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,और रसोईया की भी उपस्थिति रही. बच्चे केक, मिक्सचर,बिस्किट, केला और मीठा ,पनीर सब्जी पाकर खुश नजर आए। सभी ने हेतांश को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दिए।

spot_img
LETEST ARTICLES

अग्रवाल हॉस्पिटल में अब रोजाना मिलेंगे सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. वैभव धवली   दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों...

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब दिमाग, रीढ़ की हड्डी एवं नसों के रोगों के सुप्रसिद्ध न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली प्रतिदिन उपलब्ध...

Most Popular