
सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में किशोर कुमार तिवारी के दिशा निर्देश में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व वाणिज्य विभाग के संयुक्त आयोजन में महाविद्यालय में स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में युवाओं के लिए नौकरी एक चुनौती बन गई है. ऐसी स्थिति में युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने करने वाली इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वदेशी उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढा़वा देने वाली विभिन्न कौशल विकास योजनाओं से अवगत कराया गया. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उद्यमिता की जानकारी देते हुए विज्ञान के क्षेत्र में विविध स्वरोजगार हेतु प्रेरित की. जितेन्द्र कुमार पटेल द्वारा विद्यार्थियों को अपने आसपास की लघु उद्योग व कुकुट पालन जैसे स्वरोजगार से अवगत कराया गया .डॉ गजानंद नायक द्वारा विद्यार्थियों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया गया. सहायक प्राध्यापक अंजेला लकड़ा ने स्वदेशी व स्वरोजगार से अपनी पहचान बनाने वाले लोगो का परिचय देते हुए हुए आर्थिक विकास में स्वरोजगार के महती भूमिका से बच्चों को अवगत कराया गया. श्रीमती कमला बाई दीवान कार्यक्रम की संयोजक रही साथ ही शासन के कौशल विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी .कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अनिता पटेल, रमेश कुमार पटेल, रश्मि निबरगिया, ऋतुराज भोई,माधुरी प्रधान, आशुतोष एवं स्वयंसेवक सहित सैकड़ों छात्रगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी करुणा सागर ने दी।




