Thursday, February 5, 2026
HomeBlogयादव समाज आज करेंगे मंत्री गजेंद्र यादव से भेंट

यादव समाज आज करेंगे मंत्री गजेंद्र यादव से भेंट

सरायपाली। छत्तीसगढ़ शासन में श्री गजेंद्र यादव को मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा एक भव्य प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 7 सितम्बर रविवार को दशहरा मैदान, रिसाली भिलाई में किया गया है। समाज के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव ने इस अवसर पर समाजबंधुओं से अपील की कि यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति, एकता और पहचान का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में झेरिया यादव समाज राज्य का सबसे बड़ा और संगठित तथा सशक्त समाज है, और इस अवसर पर पूरे प्रदेश से समाजजनों की उपस्थिति इतिहास रचेगी।आयोजन समिति ने बताया कि इस समारोह को विशेष बनाने के लिए समाज की सांस्कृतिक धरोहर राउत नाचा तथा लोकगीतों की प्रस्तुतियाँ भी होंगी। पारंपरिक नृत्य और गीतों से यह आयोजन समाज की जड़ों और परंपरा को जीवंत करेगा। समिति का मानना है कि यह अवसर नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का भी एक अहम माध्यम बनेगा।समाज के वरिष्ठजन, महिला मंडल, युवा विंग और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि यह कार्यक्रम सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक ऐतिहासिक पड़ाव सिद्ध होगा। छत्तीसगढ़ के सभी जिला के यादव समाज समाज में मंत्री जी के अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। यादव समाज के सभी वर्ग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करेंगे।समाज के प्रत्येक गांव, नगर, तहसील, शहर, परिक्षेत्र और जिला से अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं को शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।महासमुंद जिला से अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में जिला से बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी 7 सितंबर को उपस्थिति दर्ज करेंगे। महासमुंद जिला अध्यक्ष प्रीतम यादव प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ राजू यादव और सरायपाली बसना से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।महासमुंद जिला से जिलाध्यक्ष मा प्रीतम यादव एवं समस्त परिक्षेत्र अध्यक्ष गण सोहन लाल यादव, जीवन यादव अध्यक्ष महासमुंद, लीलाधर यादव अध्यक्ष भोरिग, थनवार लाल यादव, पति राम यादव अध्यक्ष सिरपुर,चरण यादव अध्यक्ष खल्लारी, भेख राम यादव अध्यक्ष सुवरमाल, परस यादव अध्यक्ष पटेवा, सोनऊ राम यादव अध्यक्ष पिथौरा, चेक लाल यादव अध्यक्ष बार, खीर राम यादव अध्यक्ष खेड़िगांव, राम रतन यादव अध्यक्ष खम्हरिया, काशी राम अध्यक्ष नर्रा , खेम राज अध्यक्ष मोटा नयापारा, सरायपाली से दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू, मयंक यादव , तुषार यादव , ईशान यादव , कोमल यादव, अम्बर यादव, अंजू कुमार यादव, बाला प्रसाद यादव, पदमन यादव प्रेमसाय यादव, मुकेश यादव, हेमसागर यादव , सारंगढ़ – बिलाईगढ़ से धनेश यादव पत्रकार , रामनारायण पुजारी यादव सभी अध्यक्ष अपने क्षेत्र मे प्रचार -प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम मे पहुंचने की अपील की गई है।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular