Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदईद एवं गणेश विसर्जन को लेकर थाना परिसर में रखी गई शांति समिति की...

ईद एवं गणेश विसर्जन को लेकर थाना परिसर में रखी गई शांति समिति की बैठक

सरायपाली। थाना परिसर सरायपाली में आगामी पर्व ईद और गणेश विसर्जन को लेकर आज शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती ललिता मेहेर, तहसीलदार श्रीधर पंडा , उप निरीक्षक असरार अली उपस्थित थे। उपस्थितजनों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने सभी को प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से त्योहार को लेकर पूरी तैयारी होने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कानून तोड़ने वालों के ऊपर पुलिस की नजर बनी हुई है तथा कानून तोड़ते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखा जाएगा।

बैठक में चर्चा के दौरान एसडीएम एवं एसडीओपी के द्वारा सभी से सरायपाली में होने वाले आयोजनों की जानकारी ली और सभी से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि 5 सितंबर को ईद एवं 6 सितंबर को गणेश विसर्जन है, जिसमें कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से किसी भी धर्म के प्रति अभद्र टीका टिप्पणी नहीं करेगा एवं एक दूसरे का पूरा सहयोग त्यौहार मनाने में करेंगे। डीजे की आवाज को निर्धारित मानकों में ही रखा जाए तथा शासन के गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं बैठक में उपस्थित जनों ने भी बताया कि सभी त्योहार यहाँ शांतिपूर्ण एवं परंपरागत ढंग से सभी धर्म के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर मनाते हैं तथा एक दूसरे धर्म के आदर्शों एवं परंपराओं का सम्मान करते हैं। सभी ने इस वर्ष भी शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाते हुए शासन एवं प्रशासन को आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया।

उक्त बैठक में विपिन उबोवेजा, हाजी सईद खान, भोज अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, मोहम्मद इरफान शेख, रफीक उल्ला खान, दिलीप गुप्ता, जनाब खान, अशफाक खान, हेमंत प्रधान, रोहित प्रधान, मोहम्मद अख्तर मेमन, राजेश अग्रवाल, आशिक हुसैन, दीपक मखीजा, देवराज चौहान, विजय यादव, राजा बग्गा, युवराज गोस्वामी, गंगाराम पटेल, विकास सिंह, अजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नितेश प्रधान, कैलाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि , पत्रकार बंधु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular