Thursday, May 7, 2026
Homeमहासमुंदशासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस

शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस

बसना/महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सभी बच्चों ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया तथा शिक्षकों को भेंट भी दिया। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के महत्व एवं मूल्य पर बहुत सुंदर गीत गाया एवं उद्बोधन प्रस्तुत की। शिक्षकों ने अपनी बच्चों की प्रतिभा पर गर्व का अनुभव किया।

विद्यालय के प्रधान पाठक श्री गिरधारी साहू ने डॉ., सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में दिया गया प्रत्येक उपहार हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है किंतु इससे अधिक महत्वपूर्ण है बच्चों का विद्यालय में प्रसन्न होकर अध्ययन अध्यापन करना एवं जीवन में निरंतर प्रगति करना।

विद्यालय की शिक्षक वीरेंद्र कर ने भी बच्चों के सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि जब बच्चों की प्रतिभा आगे बढ़ती जाती है और वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होकर बड़े संस्थानों में हमारे विद्यालय से पढ़ने हेतु जाते हैं तो हमें अपार खुशी होती है और एक शिक्षक रूप में बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है शिक्षिका निर्मला नायक ने भी बच्चों को बहुत सुंदर पढ़ने एवं अपने जीवन में सदैव आगे बढ़ाने हेतु आशीर्वाद दिया। इस प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के प्रांगण में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular