Thursday, May 7, 2026
HomeBlogसड़कों की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री से मिले ग्रामीण  2...

सड़कों की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री से मिले ग्रामीण  2 मार्गो के लिए मिली 8 करोड़ की स्वीकृति 

सरायपाली। सरायपाली विधानसभा में विभिन्न मार्गो के मरम्मत व निर्माण की मांग को लेकर भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा के द्वारा कस्तूराबहाल के ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की गई। उक्त जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने बताया कि इसमें कस्तूराबहाल से बांजीबहाल मार्ग के लिए 5 करोड़ रूपए तथा पुटका से मानपाली मार्ग के लिए 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई है। जिसमें कस्तूराबहाल से बांजीबहाल मार्ग का टेंडर भी लग गया है। दूसरे मार्ग का भी टेंडर जल्दी लगने की बात उन्होंने कही। इसके अलावा अन्य मार्गो के मरम्मत के संबंध में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की गई जिस पर उन्होंने जल्द ही स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है। मार्गो की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए सभी ग्रामीणों ने उनका आभार प्रकट किया।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular