
बच्चों में दिखें ये इमरजेंसी संकेत तो न करें देर, तुरंत पहुंचें डॉक्टर के पास
*बसना/महासमुंद।* बच्चों की सेहत को लेकर अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना ने एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि कई बार माता-पिता बच्चों में दिखने वाले गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बच्चे की जान को खतरा हो सकता है।

ये 4 लक्षण इमरजेंसी के संकेत हैं:
1. *तेज बुखार या बार-बार उल्टी* होना
2. *सांस लेने में तकलीफ* होना
3. *अत्यधिक सुस्ती या बेहोशी*
4. *दौरे आना या लगातार रोना*
डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा, “ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सा सहायता लें। समय पर इलाज ही बच्चे की सुरक्षा की गारंटी है। कई बार कुछ मिनट की देरी भी भारी पड़ सकती है।”
*अग्रवाल नर्सिंग होम, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना* में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।




