
नवा रायपुर, 26 मई 2026:* छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवकाश में आंशिक संशोधन किया है। अब प्रदेश में 27 मई के स्थान पर 28 मई, दिन-गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में विभाग की अधिसूचना क्रमांक-1001/86/2025-GAD-5, दिनांक 06 नवंबर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए ईद-उल-जुहा का अवकाश 27 मई 2026, दिन-बुधवार को घोषित किया गया था।

राज्य शासन ने उक्त अधिसूचना में संशोधन करते हुए ईद-उल-जुहा के लिए घोषित अवकाश को 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026, दिन-गुरुवार को करने का निर्णय लिया है।




