
बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 23 मई 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अरविंदो नेत्रालय, रायपुर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. मोनीष सक्सेना MBBS, MS, FMRF (Chennai) अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
*इन बीमारियों का होगा इलाज*

शिविर में मोतियाबिंद, काला मोतिया, हष्टिदोष के लिए रिफ्रैक्टिव सर्जरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, नवजात व बच्चों की ROP स्क्रीनिंग, आंखों का राइनो, आंखों में सूखापन-जलन-खुजली, चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस, नेत्रदान तथा आंखों में जलने-झुलसने या एसिड गिरने जैसी समस्याओं की जांच व परामर्श दिया जाएगा।
*कंप्यूटर से होगी आंखों की जांच*
अग्रवाल नर्सिंग होम द्वारा बताया गया कि शिविर में कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच कर चश्मे का नंबर भी दिया जाएगा। क्षेत्र के मरीजों को रायपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
*समय व स्थान*
– *दिनांक*: 23 मई 2026, शनिवार
– *समय*: सुबह 11 बजे से
– *स्थान*: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
*संपर्क करें*: 9303623130, 9039645760, 7773086100
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए शिविर का लाभ उठाएं।




