
बसना । अग्रवाल नर्सिंग होम, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आगामी शुक्रवार 29 मई 2026 को सुबह 10 बजे से विशाल यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कैंप में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। जांच फीस मात्र 700/- रुपये रखी गई है।
कैंप में उपलब्ध सुविधाएं:
किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी
– प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
– किडनी में सूजन एवं सिकुड़न का इलाज
– पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता का उपचार
– मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुड़न
– किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
– पेशाब का रुक-रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार
– पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
– इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक
– सिटी स्कैन द्वारा पथरी की सटीक जांच

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी इत्यादि सभी आॅपरेशन की सुविधा कैंप में उपलब्ध रहेगी। आॅपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 28 मई को भर्ती हो जाएं। कैंप में अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है।
अग्रवाल नर्सिंग होम में प्रतिदिन नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा भी आईसीयू बैकअप के साथ उपलब्ध है।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
संपर्क:84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
क्षेत्र के लोगों से अपील है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और यूरोलॉजी से संबंधित समस्याओं का समय पर इलाज कराएं।




