
रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथावाचक महाराज सदन तिवारी शामिल हुए।
इस अवसर पर महाराज सदन तिवारी जी ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए समाज में धर्म, भक्ति एवं सद्भावना के प्रसार का संदेश दिया।

हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे।




