
बसना, महासमुंद– नवजात शिशु के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में *न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट (NBS)* की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने माता-पिता से अपील की है कि जन्म के शुरुआती दिनों में ही यह टेस्ट जरूर कराएं।
न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट नवजात शिशु के जन्म के पहले कुछ दिनों में किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण जांच समूह है। इससे कई गंभीर बीमारियों का समय पर पता चल जाता है, जिससे तुरंत इलाज शुरू करके बच्चे को ब्रेन डैमेज, मानसिक विकास में रुकावट और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है।

*NBS में किए जाने वाले प्रमुख टेस्ट:*
1. *ब्लड ग्रुप टेस्ट* – आपात स्थिति में जीवनरक्षक साबित हो सकता है।
2. *बिलुरुबिन टेस्ट* – पीलिया की अधिक मात्रा से होने वाले ब्रेन डैमेज का खतरा टालता है।
3. *थायरॉइड फंक्शन टेस्ट (TFT)* – थायरॉइड हार्मोन की कमी से होने वाली मानसिक और शारीरिक मंदबुद्धि को रोकता है।
4. *ओएई टेस्ट* – बच्चे की सुनने की क्षमता की जांच कर बोलने और भाषा विकास को सुरक्षित रखता है।
5. *मेटाबोलिक स्क्रीनिंग (TMS टेस्ट)* – G6PD Deficiency, Phenylketonuria, Sickle Cell जैसी गंभीर मेटाबोलिक बीमारियों की पहचान करता है।
*NBS के फायदे:*
– बीमारी का जल्दी पता चलता है
– समय पर इलाज शुरू हो जाता है
– बच्चे का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होता है
*संपर्क:* 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
*स्थान:* अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)




