
महासमुन्द । कक्षा 7वीं के नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित बी आर जी प्रशिक्षण डाइट महासमुन्द में 05 मई 09 मई तक सम्पन्न हुआ। डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान एवं उप प्राचार्य उमा देवी शर्मा के मार्ग दर्शन एवं हिंदी एसामाजिक विज्ञानए विज्ञान और संस्कृत विषय के डाइट के नोडल व्याख्याताओं के प्रतिनिधित्व में सुचारू रूप से संचालित हुआ।
प्रत्येक दिवस के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एएन सी एफ एएस सी एफ 2023 एकला शिक्षाए व्यावसायिक शिक्षाएशारीरिक शिक्षा और आरोग्यए एच पी सीयआकलनद्ध मानसिक स्वास्थ्य एभारतीय ज्ञान परम्पराए के विषय में कोऑर्डिनेट व्याख्याताओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किये।

डी आर जी के द्वारा प्रति दिवस दीप वंदनाए सरस्वती वंदनाए शांति पाठरूएगायत्री मंत्रए गुरुवंदनाए भोजन मंत्र और राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का अभ्यास करवाया गया।सभी बी आर जी ने अंतरा को प्रशिक्षण में सीखा।
द्वितीय सत्र में विषयवार प्रशिक्षण अलग अलग ग्रुप में सम्पन हुआ।सामाजिक विज्ञान में तिलोत्तमा प्रधान व्याख्याता डाइट कुशल नेतृत्व एवं डी आर जी बद्रिका ध्रुव एवं हेमंत खुटे के सानिध्य में सामाजिक विज्ञान के सन्दर्भ में सामाजिक विज्ञान विषय के हार्ड पॉइंटए सामाजिक विज्ञान का आकलन के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया गया। पाठ प्रदर्शन में विभिन्न पाठ का बी आर जी ने दिया । जैसे सविंधान के मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य को दिखाकर घरए स्कूल गाँव सड़क अस्पताल शहर राज्य देश आदि पर आपका क्या अधिकार व कर्तव्य है उसे जोड़ते हुए चन्द्रभानु पटेल द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया।
सामाजिक विज्ञान विषय में सरायपाली ब्लॉक से चन्द्रभानु पटेलएशशिभूषण रावलएबसना ब्लॉक से टिकेलाल सवालएदिनेश बहादुर पटेलएपिथौरा ब्लॉक से मनोहर पटेलएहेमंत खुटेए बागबाहरा ब्लॉक से बद्रिका धुर्वए हेमिन ठाकुरएमहासमुन्द ब्लॉक से योगिता ठाकुर और धनेश्वरी सिन्हा ने शामिल हुए।
समापन दिवस के अंतिम सत्र में टेकराम सेन व्याख्याता डाइट के कुशल संचालन में उप प्राचार्य उमा देवी शर्माए तिलोत्तमा प्रधान एसुमन दिवानए दुर्गा सिन्हा व्याख्याताओं द्वारा सभी को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रशिक्षण का लाभ फील्ड स्तर अर्थात बच्चों को मिलना चाहिए।अंत मे प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त जानकारी चन्द्रभानु पटेल ने दी।




